Lt Gen Manoj Mukund Naravane होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Lt Gen Manoj Mukund Naravane) भारतीय सेना के अगले प्रमुख बनने जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे वर्तमान में सेना के उप प्रमुख के रूप में सेवारत हैं। आर्मी चीफ (Army Chief) जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं। जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट की 7वीं बटालियन में कमीशन दिया गया था। उन्हें जम्मू और कश्मीर में अपनी बटालियन को प्रभावी रूप से कमान के लिए सेना पदक (विशिष्ट) से सम्मानित किया गया है।
Lt Gen Manoj Mukund Naravane होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख
Reviewed by
on
December 17, 2019
Rating:

No comments: